उत्तराखंड समाचारधर्म

प्रधानमंत्री ने विश्व को बताया राम राज्य का महत्व : महाराज

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन

देहरादून। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बने भव्य, दिव्य और नव्य श्रीराम मंदिर के गर्भ ग्रह में वैदिक विधि विधान से रामलाल के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रतिभाग कर कहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलाल के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में ष्देवत्व से देश की ओर और राम से राष्ट्र की ओर का संदेश गया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्र संत सतपाल महाराज ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर देश विदेश के साधु संतों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्री रामलला के दर्शन करने के बाद कहा कि अवधपुरी के साथ-साथ पूरा विश्व राममय हो गया है। श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य जजमान के रूप में प्रतिभाग कर राजनीति में धर्म और लोकनीति का संदेश देने के साथ-साथ पूरे विश्व को रामराज्य की अवधारणा से भी अवगत कराया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581