उत्तराखंड समाचार

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महानगर ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

आज भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व राम भक्ति मे डूबा हुआ हैं। एक लंबे इंतजार के बाद भारतवासियो का सपना पूरा हो रहा हैं।

देहरादून। आज अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महानगर देहरादून द्वारा अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में विशाल हनुमान चालीसा का पाठ तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर तिलक रोड पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे देहरादून के निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने शिरकत की। श्री गामा ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये सही देशवासियों को वह अपनी शुभकामनाएँ देते हैं। आज भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व राम भक्ति मे डूबा हुआ हैं। एक लंबे इंतजार के बाद भारतवासियो का सपना पूरा हो रहा हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री निकुंज गुप्ता, अंबिका गैरोला, दीपक गुप्ता, मनोज सिंघल, अर्चना सिंघल, सुमन आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button