उत्तराखंड समाचार

50 लाख रुपये की रंगदारी माँगने वाले 7 न्यूज पोर्टल संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

थाना पटेलनगर पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उप निरीक्षक संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी के सुपुर्द की गई।

देहरादून 12 अप्रैल। 50 लाख रुपये की रंगदारी माँगने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले मे 07 व्यक्तियों (न्यूज पोर्टल संचालकों) के विरुद्ध थाना पटेलनगर पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया कि उन्होंने अपने साथियो आकाश शर्मा, व विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूँवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था। 10 अप्रैल 2023 को शाम के 08 बजे लगभग 6-7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे। हम लोगो ने हाथ पैर जोडे व माफी माँगी तो हमारी बात 05 लाख रुपये मे हो गई। फिर उन लोगो ने बताया किवह लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की। उन लोगो ने अपना नाम अमन कुमार (न्यूज बदलाव), सलमान (न्यूज ट्रू मीडिया), रंजीत सिह (न्यूज बदलाव), परवेज अंसारी, 5-सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट), 6-बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल), रोहिना (खबर 24) बताया और इन लोगो ने हमे धमकी दी कि यदि तुमने हमे 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देगे। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पत्रकारों के विरुद्ध थाना पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा अपराध सख्या -179/2023 धारा-147/323/384 भादवि पंजीकृत कर लिया। थाना पटेलनगर पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उप निरीक्षक संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी के सुपुर्द की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581