उत्तराखंड समाचार

जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

वन विभाग के अधिकारियों को इको टूरिज्म के प्रस्ताव बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

देहरादून, 26 दिसंबर। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को गंगा घाट की सफाई तथा 72 सीढी को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों को इको टूरिज्म के प्रस्ताव बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए साथ ही संजय झील के जीर्णोद्वार, खदरी खड़गमाफ में जंगली जानवरों से सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी हेतु वाचटावरों के प्रस्ताव भेजने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को जलस्त्रोत के पुनर्जीवित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान द्वारा वीरभद्र से हरिपुरकला तक गंगा किनारे तट्ीय मैदानों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा इसके लिए जैविक खेती के उपयोग किये जाने के सुझाव दिए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने भूमि पर अतिक्रमण न होने देने के निर्देश उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को दिए तथा भूमि का उपयोग जैविक खेती में किये जाने हेतु प्रस्ताव बनाने की बात कही। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अध्यक्ष उद्योग ऐसोसिएशन पंकज गुप्ता, पर्यावरणविद विनोद जुगलान, एसएनए नगर निगम ऋषिकेश चन्द्रकान्त भट्ट, परियोजना प्रबन्धक एस.के वर्मा, अधि अभि सिंचाई दिनेश चन्द्र उनियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581