उत्तराखंड समाचार

अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस

शातिर गैंगस्टर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शातिर गैंगस्टर को अवैध तमंचे तथा जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी, जो पूर्व में उत्तर प्रदेश में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चैकिंग के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस द्वारा टोंस ब्रिज से जड़ी बूटी फार्म जाने वाले मार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अमित पुत्र जसवीर सैनी निवासी सुहाखेड़ी सरसावा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष को, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा मौके से पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 01 अवैध तमंचा 315  बोर मय 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं, तथा प्रेमनगर क्षेत्र में आता जाता रहता हैं। पूर्व में अभियुक्त का सम्पर्क प्रेमनगर में कॉलेज में पड़ने वाले लड़कों से हुआ था, जिनको अभियुक्त द्वारा अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया था। अभियुक्त द्वारा कॉलेज में होने वाले झगड़ो में अपने पक्ष का रौब दिखाने के लिए उक्त तमंचे को लेकर देहरादून आना बताया गया। जिसे पुलिस द्वारा उससे पूर्व ही चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 239/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581