उत्तराखंड समाचार

सीएम ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दौर पर रहे।

देहरादून। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दौर पर रहे। धर्मनगरी में उन्‍होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से सेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर होने पर हुए आयोजन के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्‍यमंत्री धामी सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के अलावा आरती में भी हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें पूर्णाहुति कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर सभी को सुखी और निरोगी रखें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों को सकुशल लाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है। लगातार नोडल अधिकारी विदेश मंत्रालय, दूतावास और सुरक्षा सलाहकार के साथ ही अभिभावकों से संपर्क साधे हुए हैं। कहा कि भगवान भोले शंकर और मां सुरेश्वरी देवी से यही प्रार्थना है कि सभी बच्चे सही सलामत वतन वापसी करें। 10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के जारी होने वाले परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें कोई संशय नहीं है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581