उत्तराखंड समाचार

सातवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉक्टर टोलिया

हिमालयी राज्यों के लिए अलग मॉडल बनाने की उठी मांग

मुनस्यारी। उत्तराखंड मूल के प्रथम मुख्य सचिव तथा मुख्य सूचना आयुक्त डॉ रघुनाथ सिंह टोलिया की सातवीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद किया गया। दुनियाभर में अपने कार्यो के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले जोहार के इस लाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर डॉ टोलिया के हिमालयी राज्यों के लिए विकास का अलग वैज्ञानिक मॉडल बनाने के सपने को पूरा करने के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार को पहल करने की अपील की गई। उनके जीवन पर आधारित निबंध चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में अव्वल आए विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित भी किया गया। डॉ आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी, कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया द्वारा डॉ टोलिया के प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया गया। कार्यक्रम संयोजक जगत मर्तोलिया ने बताया कि इस क्षेत्र के समय-समय पर पैदा हुई महापुरुषों के बारे में यहां की नई पीढ़ी भिज्ञ होकर अपने जीवन का लक्ष्य तय करते हुए महापुरुषों की श्रृंखला में अपने नाम को जोड़ने का संकल्प ले। इस आशा के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, मुनस्यारी पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दरकोट, दुम्मर के विद्यार्थियों द्वारा निबंध, चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया। इन प्रतिभागियों में अव्वल आए विद्यार्थियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 देकर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हितेस कुमार जोशी द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया ने डाक्टर टोलिया के साथ रहे अपने अनुभवों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे आने वाली पीढ़ी भी अपने इच्छित लक्ष्य में डॉक्टर टोलिया बनकर दुनिया में मुनस्यारी का नाम रोशन करें। प्राचार्य प्रोफेसर हितेश कुमार जोशी द्वारा डॉक्टर आरएस टोलिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का महत्व है। उन्होंने एक कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को शून्य से नबंर वन बनने के लिए आज संकल्प लेने का आव्हान किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ रिफाकत अली ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक  डॉ राहुल पांडे द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ प्रदीप मंडल, डॉ राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र भंडारी, पीके निश्चल, भागीरथी राणा, गंगोत्री रायपा,मंजू रावत, जगदीश बृजवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581