उत्तराखंड समाचारक्राइम

ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाये गये 2 अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

रोहित द्वारा गैंग के 02 सदस्यों को देहरादून की घटना से पूर्व सहारनपुर में छोड़ा गया था। उक्त दोनों सदस्यों के हरिद्वार में अन्य सदस्यों के साथ रुकने तथा देहरादून की घटना में शामिल होने के पुलिस को साक्ष्य मिले हैं।

देहरादून। रिलायंस शोरूम लूट प्रकरण में बिहार से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाये गये 02 अभियुक्तों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया हैं। पूर्व में गैंग द्वारा की गई घटनाओं की जानकारी लेने अंबाला गई टीम को अंबाला की घटना में गिरफ्तार अभियुक्त रोहित से पूछताछ में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। रोहित द्वारा गैंग के 02 सदस्यों को देहरादून की घटना से पूर्व सहारनपुर में छोड़ा गया था। उक्त दोनों सदस्यों के हरिद्वार में अन्य सदस्यों के साथ रुकने तथा देहरादून की घटना में शामिल होने के पुलिस को साक्ष्य मिले हैं।

विगत 9 नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना में पुलिस टीम द्वारा घटना की फण्डिंग व षडयंत्र में शामिल 02 अभियुक्तों विशाल और अमृत को बिहार से गिरफ्तार कर ट्राजिट रिमाण्ड पर देहरादून लाया गया, जिन्हें आज न्यायालय देहरादून के समक्ष पेश कर14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया। उक्त घटना के खुलासे हेतु विभिन्न टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश व पूछताछ कर रही है। जेल से संचालित गैंग द्वारा 04 अगस्त को अम्बाला में किये गये लूट के प्रयास में 02 नवंबर को अम्बाला पुलिस द्वारा गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित उर्फ आर्यन पुत्र विजय सिंह निवासी गांव भरपुरा सोनेपुर थाना सोनेपुर जिला सांरग बिहार को गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना की जानकारी हेतु अम्बाला गई टीम को देहरादून में हुई घटना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं,  गिरफ्तार अभियुक्त रोहित से हुई पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि 31 अक्टूबर को वह बिहार से गैंग के 04 अन्य सदस्यों के साथ निकला था, जिनमें से 02 गैंग सदस्यों को उसके द्वारा सहारनपुर में छोडा गया था। गैंग के उक्त दोनो सदस्यों जिन्हें रोहित द्वारा सहारनपुर में छोडा गया था  उसी दिन उन गैंग के सदस्यों द्वारा हरिद्वार आकर रूकने तथा देहरादून की घटना में शामिल होने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581