उत्तराखंड समाचार

एसएसपी ने की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम की प्रशंसा

04 दिन तक चली उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, वाहिनी, जीआरपी की 17 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

देहरादून। 46 वी वाहिनी पीएसी में आयोजित 23 वी प्रादेशिक अंतर जनपदीय पुलिस, वाहिनी वॉलीबाल,योगा, टेनिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जनपद देहरादून की वॉलीबॉल तथा योगा टीम द्वारा आज पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह से शिष्टाचार भेंट की गयी। भेंट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली देहरादून की वॉलीबॉल तथा योगा टीम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार के बेहतरीन प्रदर्शन की अपेक्षा की, साथ ही भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। 04 दिन तक चली उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, वाहिनी, जीआरपी की 17 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की वॉलीबॉल तथा योगा टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की टीम द्वारा अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार 10वीं बार विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581