उत्तराखंड समाचार

अन्तर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का शुभारम्भ

पुरुष t -20 क्रिकेट प्रतियोगिता( मोनाल कप) का पहला मैच सचिवालय हरिकेन एवम सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया।

देहरादून। अन्तर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आज महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में शुभारम्भ हुआ। पहला मैच हारमोनी कप के रूप में सचिवालय महिला क्रिकेट टीमों, सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स बनाम सचिवालय एवेंजर्स के बीच खेला गया। 10 ओवर के मैच में सचिवालय एवेंजर्स ने  3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। सुनीता ने 32 और रेनू ने 31 रन बनाए। दीपा बोहरा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने ओवरों में 8.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। चंपा कोरंगा ने 25 और प्रीति ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में नीलम ने 1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दीपा बोहरा को मिला। फाइटर ऑफ द मैच रेनू तिवारी को मिला। पुरुष t -20 क्रिकेट प्रतियोगिता( मोनाल कप) का पहला मैच सचिवालय हरिकेन एवम सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 08 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। कपिल ने 25, आशीष रावत ने 25 और सुनील ने 23 रन बनाए। डेंजर की ओर से अमित तोमर ने 3 और राकेश जोशी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम कुल 20 ओवरों में 131 रन पर ऑल आउट हो गई। हरिकेन ने मैच 31 रन से जीत लिया अरविंद राणा ने 31 और वीरेंद्र सिंह ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज चमोली ने 4 और रवि, आशीष ने 2- 2 विकेट लिए। फाइटर ऑफ द मैच अमित तोमर को और मैन ऑफ द मैच अनुज चमोली को दिया गया। आज मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जोशी अध्यक्ष सचिवालय क्रिकेट क्लब, सचिव राजेंद्र रतूडी, विनोद शर्मा, अनिल काला, अतुल कुमार सिंह संदीप बिष्ट आशीष असवाल, टिकराज  सिंह, सुनील लखेड़ा, अध्यक्ष, सचिवालय संघ, राकेश जोशी, महासचिव, सचिवालय संघ, जीतमणि पैन्यूली, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581