उत्तराखंड समाचार

एसएसपी देहरादून की नई पहल पर शुरू हुई “पुलिस की चौपाल”

"पुलिस की चौपाल" में हर वर्ग का मिल रहा पूरा साथ

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025”  के विजन को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह की नई पहल “पुलिस की चौपाल” शुरू की गई हैं। “पुलिस की चौपाल” में आम जनमानस द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा हैं साथ ही हर वर्ग का पूरा साथ मिल रहा हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस की चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा देवभूमि को नशा मुक्त बनाने तथा नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में आम जनमानस की सहभागिता को बढाने के लिये उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें अपने मोहल्ले, क्षेत्र में छोटी-छोटी टीमें बनाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में जनपद पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी।

इस दौरान उपस्थित लोगों को अपने आस-पास किसी भी व्यक्ति के नशे की तस्करी में लिप्त होने पर उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा आयोजित चौपाल में उपस्थित आमजनमानस द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते हुए पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581