उत्तराखंड समाचार

डीएम ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों को प्रभावितों/ग्रामीणों हेतु मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है।

देहरादून, 17 अगस्त। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों को प्रभावितों/ग्रामीणों हेतु मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र से ग्रामीणों को पर शिफ्ट किए गए सुरक्षित स्थान पर बने रहने को कहा। जिला प्रशासन द्वारा फौरी राहत के तौर पर प्रभावितों/पीड़ितों को मुआवजे के रुप अहेतुक धनराशि के चैक वितरित किए गए। वहीं प्रभावित 28 परिवारों के लगभग 100 से 150 लोगों को पास के ही गांव पष्टा के जूनियर हाईस्कूल में राहत कैम्प लगाया गया है, कुछ प्रभावित लोग आस पास में रह रहे अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए है। तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदर्सू मजरा जाखन में कल दोपहर से भूस्खलन की घटना घटित हुई जिसमें क्षेत्र के 10 मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त, 2 पक्के मकान आशिंक रूप से एवं 7 गौशाला क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग सहित रेखीय विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर राहत बचाव कार्य में लगे है। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर बने रहने तथा राजस्व विभाग एवं रेखीय विभागों के अधिकारियों को राहत कैंप में मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन के द्वारा मौक़े सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्षति का आंकलन करने, भू-वैज्ञानिकों को क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वे करने तथा प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित परिवारों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना तथा दर्द भी साझा किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित राजस्व तथा रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581