उत्तराखंड समाचार

ऐतिहासिक होने जा रही पीएम मोदी की जनसभा : महेंद्र भट्ट

श्री भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे की सांगठनिक तैयारियों को लेकर वे स्वयं कल पिथौरागढ़ जा रहे हैं।

देहरादून 8 अक्तूबर। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पीएम मोदी का दौरा अभूतपूर्व और जनसभा ऐतिहासिक होने जा रही है। इसी क्रम में कल प्रदेश अध्यक्ष भट्ट सांगठनिक एवं अगले दिन मुख्यमंत्री धामी प्रशासनिक तैयारियां को अंतिम रूप देने पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरा का अभूतपूर्व और जनसभा ऐतिहासिक होना तय है। देश दुनिया के सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनमानस में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा, पार्टी उनका पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से स्वागत हर उस स्थान पर करने वाला है जहां जहां वह प्रवास में करेंगे। मोदी जी के मार्गदर्शन को लेकर जनमानस भी बेहद उत्सुक है, लिहाजा पार्टी कार्यकर्ता पिथौरागढ़ की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने जा रही है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड के विकास में मोदी का अतुलनीय योगदान रहा है, साथ ही उनका राज्यवासियों से लगाव बताता है कि उनकी झोली एक बार फिर केंद्र की सौगातों से भरने वाली हैं।

श्री भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे की सांगठनिक तैयारियों को लेकर वे स्वयं कल पिथौरागढ़ जा रहे हैं। जिसमे वे भारत की शान और पार्टी के अभिमान मोदी जी के स्वागत कार्यक्रम और जनसभा की तैयारियों को परखते हुए अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि उनके स्वागत में राज्य की सांस्कृतिक, पारंपरिक और धार्मिक पहचान नजर आए। उन्हें कहा, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी भी अगले दिन वहां प्रशासनिक तैयारियां का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।

मीडिया द्वारा अमित शाह के दौरे को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग से जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने कहा, जो भी जानकारी प्रसारित की जाए वह प्रमाणिक और स्पष्ट हो ताकि उसका लाभ आम जनता को हो सके। गृह मंत्री जी ने बूथ स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से नीचे तक अपनी बात पहुंचाने का सुझाव दिया। श्री भट्ट ने कहा, चूंकि उनके पास राज्य के कुल 11670 बूथों के मुकाबले 10000 बोथों पर व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर लिए हैं लिहाजा उनकी सलाह अनुशार गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581