उत्तराखंड समाचारदेश

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने दिये परियोजना में हुए कार्यों की जांच के निर्देश

रूड़की में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मंत्री डा. अग्रवाल ने परियोजना में हुए कार्यों की जांच के निर्देश दिए।

देहरादून 04 अक्टूबर। शहरी विकास व आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान, नगर निगम रूड़की और एडीबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान रूड़की में डीएवी कॉलेज रोड निकट अंबर तालाब के समीप किए गए कार्यों की जानकारी हासिल की। साथ ही बीते दिनों रूड़की में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मंत्री डा. अग्रवाल ने परियोजना में हुए कार्यों की जांच के निर्देश दिए।

बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में डा. अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019 में एडीबी द्वारा सीवर पाइप लाइन तथा नगर निगम रूड़की द्वारा सड़क निर्माण किया गया। जिसे 2022 में जल संस्थान के सुपुर्द कर दिया गया। मगर, सड़क का निर्माण मजबूती से न होने पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, जिस पर राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को असुविधा को सामना करना पड़ रहा है, जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल द्वारा अत्यंत रोष प्रकट किया गया। डा. अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंनें तत्कालिक राहत दिये जाने हेतु संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि उच्चस्तरीय जांच कमेटी भी गठित करने की जाएगी। जिसमें आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर जो संबंधित प्रकरण के विशेषज्ञ होंगे, की देखरेख में उक्त समिति द्वारा जांच कराई जाएगी। तथा किये गए कार्यो का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जा सकेगा। साथ ही भविष्य में स्थायी समाधान हेतु समिति से प्रस्ताव प्राप्त किया जाएगा। इस मौके पर परियोजना निदेशक उत्तराख्ंाड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी सचिव चंद्रेश कुमार, एडिशनल प्रोग्राम डायरेक्टर विनय मिश्रा, एमएनए नगर निगम रूड़की विजय चंद्र शुक्ल, जल संस्थान सहायक अभियंता अब्दुल रासिद सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581