उत्तराखंड समाचार

छात्र छात्राओं को प्रदान की यातायात सम्बन्धी जानकारी

उक्त कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

पिथौरागढ़। यातायात पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना के तहत केन्द्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को यातायात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्कूलों-कॉलेजों में छात्रों एवं पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किये जाने, छात्रों में कानून को अपनाने/ पालन करने, नागरिकता/ राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने एवं आन्तरिक सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु चलाई गई स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट योजना के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात, अय्यूब अली द्वारा केन्द्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को यातायात सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- रोड सेफ्टी, ट्रैफिक मैनेजमेन्ट, यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटना के कारण, दुर्घटनाओं से बचने के उपाय, नाबालिग द्वारा वाहन न चलाने, स्टन्ट ड्राइविंग/ रैश ड्राइविंग न करने आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा रोड साइन, रोड के प्रकार, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने (Good Samaritan), महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर, उत्तराखण्ड पुलिस एप/ ट्रैफिक आई, डॉयल- 112 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जो भी सवाल किये गये प्रभारी यातायात द्वारा उनका बखूबी उत्तर दिया गया। उक्त कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button