उत्तराखंड समाचारदेश

राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के प्रतिनिधि मण्डल ने की कैबिनेट मंत्री से मुलाकात

श्री उनियाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कॉल कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

देहरादून। टिहरी गढ़वाल मुनिकी रेती के बालमिकी समाज की समस्याओं को लेकर पूर्व राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर वार्ता की। श्री उनियाल ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कॉल कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

नगर पालिका परिषद मुनिकी रेती प्रशासन ने कार्यरत कुछ स्वच्छता कर्मियों को सेवा से हटाने के आदेश दिए थे और वेतन में कटौती करने की बात भी कही। दूसरी तरफ पिछले माह अगस्त में आई आपदा से खारा सोत में बाल्मिकी समाज के कई घरों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। लेकिन प्रशासन ने पीड़ितों की अपेक्षित मदद नहीं की, जिससे प्रभावितों में रोष है। पूर्व राज्यमंत्री श्री मकवाना ने उच्च न्यायालय के 1जून 2018 आदेश अनुसार समान कार्य समान वेतन का पालन किया जाये l कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल ने नगर पालिका अध्यक्ष को कर्मचारियों के हित में कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही शहरी विकास सचिव से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी विशाल बिरला, सभासद रोहित कुमार, राष्ट्रीय बाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, मनोज ढिंगिया, मोहन लाल,अमित,सुंदर लाल सहित काफी संख्या में महिला कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581