उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

जनसुनवाई में प्राप्त हुई 99 शिकायतें

देहरादून, 31 जुलाई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 99 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त शिक्षा, एमडीडीए, नगर निगम, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, नल कूप, पीएमजीएसवाई, खनन, पूर्ति, आबकारी आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने भूमि संबंधी शिकायतों पर राजस्व एवं नगर निगम सहित वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण किया जाना है ऐसे प्रकरणों पर मौके पर जाकर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि फर्जीवाड़े की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी प्रकरणों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्यवाही करें ताकि जनमानस को अनावश्यक ना भटकना पड़े। उन्होंने शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने रानीपोखरी में अतिक्रमण की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सुस्वा नदी श्रेणी की भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए, जिस पर उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण पर रोक लगाई गई है। उन्होंने स्टाम्प चोरी की शिकायत पर एआईजी स्टाम्प को कार्यवाही के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे 72 पर ई-रिक्शा संचालन होने के कारण लगने वाले जाम एवं दुर्घटना की स्थिति बनने की शिकायतों पर संभागीय परिवहन अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। तुनवाला में भूमि रास्ता रोके जाने की शिकायतों तथा भूमि सीमांकन किये जाने के अनुरोध पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच करने करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, उपजिलाधिकारी मसूरी नंदन कुमार, सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, अमृता शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581