उत्तराखंड समाचारदेश

एसएसपी की फोटो को विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की फोटो को कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करवाया गया था,

देहरादून। अपने निजी लाभ के लिये एसएसपी देहरादून की फोटो को कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जनपद देहरादून के एसएसपी का कहना हैं की आमजन मानस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अधिकारियों के संग अपनी पहचान का दिखावा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज थाना नेहरु कोलोनी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम देहरादून द्वारा निर्गत दो गैरजमानती अधिपत्र की तामीली में एक अभियुक्त अमित सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी 103 ओल्ड नेहरू कॉलोनी को अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की फोटो को कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करवाया गया था, जिसके संबंध में उसके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर तथा राजपुर में भी धोखाधड़ी से संबंधित अभियोग पंजीकृत है, जिनमें भी अभियुक्त के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581