उत्तराखंड समाचारदेश

सनातन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ की टिप्पणी और प्रदेश कांग्रेस की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट

भट्ट ने कहा कि देवभूमि की पहचान दुनिया भर में सनातन धर्म के ध्वजवाहक की है,

देहरादून 6 सितंबर। भाजपा ने सनातन धर्म को लेकर कांग्रेस नेता उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए प्रदेश कांग्रेस नेताओं की चुप्पी को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस पूरे विवाद पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु के मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने सनातन धर्म का अपमान कर स्पष्ट कर दिया है कि मुंबई में I.N.D.I.A. की बैठक में नेता तो तय नहीं हुआ, लेकिन  हिंदू धर्म के प्रति नफरत की नीति अवश्य तय हो गई।

भट्ट ने कहा कि देवभूमि की पहचान दुनिया भर में सनातन धर्म के ध्वजवाहक की है, लेकिन अफसोस है कि कोई कांग्रेस नेता विरोध करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है। यही कांग्रेसी सुविधावादी हिंदू बनकर मंदिर मंदिर घूमने का ढोंग करते है और जब असल प्रतिवाद करने का समय होता है तो वह चुप्पी साध लेते हैं। श्री भट्ट ने कहा कि उत्तराखंडियो पर  थूकने वाले कथित बयानों से अपमानित करने के बाद अब एक बार फिर सनातन का अपमान किया जा रहा है और कांग्रेस चुप है। जबकि इस सच्चाई से वे भी अच्छी तरह से वाकिफ है कि उनके गठबंधन की नीति ही सनातन धर्म को समाप्त करना है और प्रदेश के नेता आलाकमान की हां में हां मिला रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चुप्पी अथवा बोलने का कोई फर्क नही पड़ता, क्योंकि सनातन धर्म अनादि काल से शास्वत है और शास्वत रहेगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581