उत्तराखंड समाचार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

चेकिंग तथा युवाओं के बीच नशे से बचने के लिए समय समय पर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया गया है।

देहरादून। “नशा मुक्त देहरादून उतराखण्ड अभियान” के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम देहरादून द्वारा जागरूकता अभियान
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद देहरादून के दिशा निर्देशन में युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त देहरादून उत्तराखण्ड अभियान” के तहत नशीले पदार्थों की जांच हेतु एवं आवागमन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चेकिंग तथा युवाओं के बीच नशे से बचने के लिए समय समय पर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया गया है। उक्त क्रम में एसपी क्राइम जनपद देहरादन व पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ के पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में रविन्द्र सिंह यादव एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम प्रभारी के नेतृत्व में स्कूलों से 200 मीटर की परिधि के अंतर्गत तंबाकू/नशीले उत्पादों को बेचे जाने के संबंध में अभियान चलाया गया। जिसमे कोतवाली नगर देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूलो के आस-पास रेडीवालों-दुकान वालो, आटो-चालको, वैन चालको को चेक किया गया नशीले उत्पादों को बेचे जाने के सम्बन्ध में की गई चैकिंग के दौरान अनियमिता पाए जाने पर 81 पुलिस अधिनियम व कोटपा अधिनियम के तहत 11 चालान की कार्यवाही करते हुए दुकानदारों को भविष्य में ऐसे उत्पाद स्कूलों के आस पास न बेचे जाने की सख्त हिदायत दी गयी व आम- जन क़ो नशा मुक्ति, नशे के दुष्प्रभावों के सम्बंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स देहरादून, आरक्षी मनोज शर्मा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, हैड कानि राजेश सैनी, लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी, कानि आजाद सिंह लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581