उत्तराखंड समाचार

गोपेश्वर-पोखरी सड़क मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़

फायर सर्विस ने अन्धेरे में सड़क से पेड़ हटाकर किया आवागमन बहाल

गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी सड़क मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरा गया जिसे फायर सर्विस गोपेश्वर टीम ने भारी बारिश व अन्धेरे में सड़क से हटाकर आवागमन बहाल किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि को फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर गैर पुल के पास सड़क मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिरने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस व थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंकर लगातार हो रही भारी बारिश व घने अंधेरे में वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर रोड़ से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। पुलिस टीम मे फायरमैन लोकपाल टाकुली, फायरमैन योगेंद्र डोभाल, फायरमैन प्रदीप टम्टा, फायरमैन पंकज डोभाल, फायरमैन विपिन सिंह व चालक नरेश सिंह शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581