उत्तराखंड समाचार

डायमंड ज्वैलरी एग्जीबिशन शुरू

ग्राहक भव्य हीरे के आभूषण खरीदने के शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं

देहरादून, 24 जुलाई। कमल ज्वैलर्स देहरादून, हरिद्वार और विकास नगर में स्थित अपने सभी चारों स्टोर्स पर आज से डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन की शुरुआत कर दी है। यह विशेष आयोजन 6 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कमल ज्वैलर्स द्वारा आयोजित इस डायमंड ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्देश्य अपने ग्राहकों के लिए हीरे के आभूषणों का एक अद्भुत और अब तक का अनदेखा संग्रह पेश करना है, जो देहरादून, हरिद्वार और विकासनगर के लोगों को आभूषणों की खरीदारी का एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा। बेहद बारीकी से तैयार किए गए इस कलेक्शन में हर किसी के पसंद के अनुसार बेहतरीन हीरे के डिज़ाइनर गहने शामिल हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कमल ज्वैलर्स के मैनेजिंग पार्टनर कमल रस्तोगी ने कहा, “हम देहरादून, हरिद्वार और विकास नगर में अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए आयोजित होने वाली इस ” डायमंड ज्वैलरी एग्जीबिशन” को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को एक बेजोड़ आभूषण खरीदारी का अनुभव प्रदान करना है। ग्राहक भव्य हीरे के आभूषण खरीदने के शानदार अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चुनने के लिए उनके पास एक विस्तृत रेंज है और आकर्षक छूट उपलब्ध है। यह एक अनूठा अवसर है, जिसका लाभ सभी को उठाना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581