Uncategorized

महानिदेशक अशोक कुमार से वार्ता करते उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि। डीजीपी से की मिर्ची स्प्रे पुलिस की शिकायत

गी

देहरादून 20 जुलाई। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मडल ने प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके सुभाष रोड स्थित कार्यालय में भेंट की और उनको कल सचिवालय कूच के दौरान मिर्ची स्प्रे पुलिस द्वारा जो प्रयोग किया गया था, उससे अवगत कराया साथ ही उन्हें यह भी बताया कि इस मिर्ची स्प्रे से बच्चे, बुजुर्ग, युवा , आमजन सभी शिकार हुए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जरूरी होगा कि दोषी पुलिस कर्मियों को चयनित कर दंडित किया जाए। इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि अगर जल्दी उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक इस पर उचित कार्रवाई नहीं करेंगे तो आने वाले समय में पुलिस मुख्यालय का घेराव युवा कांग्रेस करेगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवा वर्मा, संग्राम सिंह पुंडीर, नवीन रमोला,प्रियांश छाबड़ा, दिवेश उनियाल, तुषार जैसवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581