उत्तराखंड समाचार

अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति पर उच्च अधिकारों के साथ बैठक

विधानसभा अध्यक्ष ने ली कोटद्वार में आई आपदा को लेकर बैठक

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर आपदा प्रबंधन सचिव, लोकनिर्माण विभाग के सचिव और मुख्य अभियंता के साथ कोटद्वार में आई आपदा को लेकर बैठक की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अधिकारियों को जरूरी सुझाव एवम् दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल के संबंध में कहा कि आपदा प्रबंधन की लापरवाही और अधिकारियों के ढीले रविए के कारण आज कोटद्वार वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक में अधिकारियों को कोटद्वार की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द की जाए। जल जनित रोगों से बचाव के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्था की जाय। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुचारू किया जाए।अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने एवं प्रभावितों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मानसून अवधि में सड़क, बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने वैकल्पिक मार्ग मवाकोट- कण्वआश्रम को पीडब्ल्यूडी द्वारा जेसीबी और अन्य उपकारों की मदद से चौड़ा और सुगम करने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग पर कोटद्वार वासियों के रात्रि में भी आवागमन हेतु स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रबंधन से कोटद्वार में आपदा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा, लोक निर्माण विभाग सचिव पंकज पांडे, मुख्य अभियंता गढ़वाल मंडल, लोक निर्माण विभाग दयानंद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581