उत्तराखंड समाचार

पीएमजीएसवाई के तहत 5965 किमी मार्ग क्षतिग्रस्त

भारी बारिश होने के कारण प्रदेश भर में 198 सड़कें बन्द

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आने वाली कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं जिनमें प्रदेश भर में 198 सड़कें बन्द हैं। गढ़वाल मण्डल में 137 तथा कुमांऊ मण्डल में 61 सड़कें बन्द हैं जिनको खोलने का कार्य शीघ्र अतिशीघ्र किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि पौड़ी जिले में 47, चमोली में 12, रूद्रप्रयाग में 21, टिहरी में 29, उत्तरकाशी में 11 तथा देहरादून में 17 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी तथा कर्मचारी लगातार सड़कों को सुचारू करने का कार्य कर रहे हैं। अवरूद्ध मार्गों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत लगभग 5965 किमी मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनके पुनर्निर्माण हेतु लगभग 40 करोड़ रूपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है जिसे जल्द ही स्वीकृत किया जायेगा। मंत्री ने बैठक के दौरान सचिव आपदा से फोन पर वार्ता कर आपदाग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण हेतु अवशेष धनराशि को अवमुक्त करने के संबंध में निर्देश दिये। इस अवसर पर सचिव, उत्तराखण्ड शासन, राधिका झा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581