उत्तराखंड समाचार

मुख्य सचिव ने लिया पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा

होमस्टे योजना को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश

उत्तरकाशी। मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने आज जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने रैथल में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने फल-सब्जियों को सड़ने से बचाए जाने तथा आपूर्ति व्यवस्था को उचित बनाये रखने हेतु फूड प्रोसेसिंग की छोटी-छोटी यूनिट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या से अवगत कराये जाने पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सीवर समस्या के निदान हेतु वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेजिज बनाये जायें, जिस हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

मुख्य सचिव द्वारा विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम जादुंग एवं नेलांग के विस्थापितों को उनके इन्हीं मूल ग्रामों में बसाये जाने को लेकर की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। मुख्य सचिव द्वारा ग्राम रैथल में स्थित 500 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पंचपुरा भवन, मां जगदम्बा मन्दिर, ग्रोथ सेंटर एवं पृथ्वी राज राणा के होमस्टे का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पंचपुरा भवन के सौन्दर्यीकरण हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने ग्राम रैथल एवं नटीण के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निरस्तारण के भी निर्देश दिए।

इससे पूर्व मुख्य सचिव द्वारा हर्षिल में भी पर्यटन विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464