उत्तराखंड समाचार

अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी : गणेश जोशी

स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना आवश्यक : गणेश जोशी

देहरादून, 09 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में त्रिकोण सोसाइटी द्वारा आयोजित मैराथन सायनोटेक दून मानसून 10के रन 2023 (तीसरा संस्करण) “रन अंगेस्ट ड्रग” में प्रतिभाग किया। इस संस्करण की थीम “ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें” रही। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैराथन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। मंत्री ने मैराथन में प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया और उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की। गौरतलब है कि इस मैराथन में प्रत्येक वर्ग के लोगो के साथ साथ दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया और अपना शानदार प्रदर्शन भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना जरूरी है। उन्होंने कहा हर चीज की शुरुवात व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए। नशा रोकथाम और जागरूकता के लिए इस मैराथन के आयोजन के लिए आयोजको को भी बधाई दी। उन्होंने कहा निश्चित ही इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मंत्री जोशी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल और खिलाड़ियों के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और उसके उत्थान के लिए अनेकों पहल की जा रही है। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशा से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर त्रिकोण सोसायटी की निदेशक नेहा शर्मा, पीसी कुशवाहा, उदित हांडा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581