उत्तराखंड समाचार

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्य प्रशासन से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और राज्य में भर्ती प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

देहरादून 20 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में मेजर जनरल मनोज तिवारी, एडीजी रिक्रुटमेंट जेडआरओ उत्तरप्रदेश/उत्तराखण्ड ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे उत्तराखण्ड में प्रस्तावित भर्ती रैलियों के संबंध में जानकारी ली। मेजर जनरल तिवारी ने राज्यपाल को भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड के बनबसा, रानीखेत और कोटद्वार में आयोजित होने वाली भर्ती रैलियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली भर्ती रैलियों में राज्य के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से युवा बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि उक्त भर्तियों में युवाओं के लिए देश सेवा में जाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने राज्य प्रशासन से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और राज्य में भर्ती प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581