उत्तराखंड समाचार

इस बार जनता निश्चित रूप से मसूरी में बदलाव लाएगी।

भाजपा के राज मे युवाओं को रोजगार तक नहीं मिला

देहरादून। महिला कांग्रेस की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन का कहना हैं की विगत 10 साल से मसूरी विधानसभा की जनता भाजपा विधायक से त्रस्त हैं और इस बार जनता निश्चित रूप से मसूरी में बदलाव लाएगी।

आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गोदावरी थापली के मार्गदर्शन मे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती कमलेश रमन नेतृत्व मे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये श्रीमती कमलेश रमन ने कहा की भाजपा के राज मे महिलाओं, युवाओं में रोजगार और महंगाई को लेकर रोष बना हुआ है। भाजपा के राज मे युवाओं को रोजगार तक नहीं मिला। युवाओं की तरफ सरकार ने ध्यान तक नहीं दिया, वहीं भाजपा राज मे महंगाई ने आसमान छू लिया हैं। भाजपा सरकार महगाई पर रोक लगाने मे नाकाम रहीं हैं। उन्होंने कहा की जहां तक बात मसूरी विधानसभा की हैं तो यहां की जनता विगत भाजपा राज व भाजपा विधायक से त्रस्त हैं। निश्चित रूप से जनता इस बार मसूरी में बदलाव लाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581