उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किये बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन

राज्यपाल ने कहा की कैंची धाम आकर एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई।

नैनीताल 03 जून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं। राज्यपाल ने कहा की कैंची धाम आकर एक अलग ही दिव्यता और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने इस दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर, अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवेदी, प्रदीप साह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581