उत्तराखंड समाचार

50 स्थानों से हटाया अतिक्रमण

अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

देहरादून। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। आज टीमों द्वारा घंटाघर से सहारनपुर चौक, बल्लुपुर से घंटाघर, सर्वे चौक से आईटी पार्क, रिस्पना पुल से आईएसबीटी तथा मसूरी डाईवर्जन से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 50 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 101 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 150200 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 75 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 37500 के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 132 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 152000 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581