उत्तराखंड समाचार

उत्तरकाशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कविता परमार को पार्टी की सदस्यता

नरेश बंसल ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया

देहरादून। भाजपा के हरिद्वार रोड स्थित मीडिया सेंटर में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने आज उत्तरकाशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कविता परमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नरेश बंसल ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि आज शामिल हुए लोग पार्टी के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर आए हैं और उनके आने से पार्टी को उत्तरकाशी समेत आसपास के जिलों में मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कविता परमार के साथ उनके पति और वरिष्ठ समाजसेवी यजुवेन्द्र परमार भी भाजपा में शामिल हुए। यजुवेन्द्र परमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित हो होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होने सीएम धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तरकाशी जिला पंचायत में हुए भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करते हुए अध्यक्ष दीपक बिज्ल्वान को निलंबित करने का बेहतरीन कार्य धामी जी ने किया था। अब कानूनी लड़ाई में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। इस मौके पर उन्होने भरोसा दिलाया कि भाजपा को शानदार जीत दिलाने के लिए वह प्राणप्रण से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विनोद सुयाल, श्रीमति सीमा डोरा, चंडी प्रासाद बेलवाल, हरीश चमोली समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581