उत्तराखंड समाचार

30 अप्रैल को प्रसारित होगा मन की बात का 100वा संस्करण

कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी।

देहरादून, 22 अप्रैल। मन की बात के 100वे संस्करण को भव्य बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प ऑफिस में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया। विदित हो कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100वा संस्करण प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर आगामी 30 अप्रैल को उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ में 100 लोगों के साथ सुना जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के लिए बीजेपी महानगर ने पूर्ण तैयारी कर ली है। उन्होंने बूथो को मज़बूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में देश के विभिन्न क्षेत्र, सामाजिक संगठन, अविस्मरणीय कार्यों तथा समाज के प्रेरक लोगों के बारे में लगातार चर्चा करते रहते हैं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुने इसके माध्यम से अनेक रोचक जानकारी प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी। इस अवसर पर बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्दार्थ उमेश अग्रवाल, मन की बात के प्रदेश सह-संयोजक निपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, सुरेंद्र राणा, आरएस परिहार, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581