उत्तराखंड समाचार

दारमा घाटी में तीन दिन से लगातार हो रही बर्फबारी, माइनस 6 डिग्री पहुंचा तापमान

पिछले तीन दिनों से बर्फबारी होने से सड़क पर काफी बर्फ आ गई है। जिससे आवाजाही करना बड़ा जोखिमभरा बना हुआ है

धारचूला। उत्तराखंड के धारचूला में दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे 14 गांव में पिछले तीन दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे यहां ठंड काफी बढ़ गई है। यहां तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। दिन में माइनस दो और रात में माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। विषम परिस्थितियों में भी आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर बड़ी मुस्तेदी से ड्यूटी कर रहे हैं। दांतू गांव में हिमालय ब्लू शिप होम स्टे संचालक गुड्डू दताल ने बताया कि गांव में लगभग एक फीट और पंचाचूली की चोटियों पर दो फीट तक बर्फबारी हुई है। इससे एक तरफ मौसम पर्यटकों के लिए काफी सुहावना हो गया तेा वहीं ठंड भी काफी बढ़ गई है। दारमा घाटी में सड़क निर्माण कार्य करने वाली सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बनग्याल ने बताया कि आगामी माइग्रेशन को देखते हुए उन्होंने ग्राम बालिंग तक सड़क का निरीक्षण किया। फिलहाल दारमा घाटी में आवाजाही के लिए सड़क खुली है। पिछले तीन दिनों से बर्फबारी होने से सड़क पर काफी बर्फ आ गई है। जिससे आवाजाही करना बड़ा जोखिमभरा बना हुआ है। उन्होंने लोगो से अपील की मौसम सही होने पर ही आवाजाही करें। बताया कि माइग्रेशन को देखते हुए दारमा घाटी की अतिसंवेदनशील जगह घटखोला, उर्थिंग में यातायात सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन तैनात कर दी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581