उत्तराखंड समाचार

जी-20 सम्मेलन की मेजबानी एक ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्य विकास अधिकारी

प्रचार-प्रसार समिति के सदस्यों को निर्देशित किया

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में आज जी-20 सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में गठित प्रचार-प्रसार समिति एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद में वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की मेजबानी राज्य को मिला, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है इसकी वृहद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे सभी विभाग आपसी समन्वय करते हुए कार्यालय के शासकीय कार्यों में होने वाले पत्राचार, सोशल साईट इत्यादि एवं गोष्ठी सेमिनार, आयोजित बैठक आदि किसी भी प्रकार के कार्यक्रम शासकीय क्रियाकलापों एवं विज्ञापन इत्यादि में भी जी-20 सम्मेलन के लोगो एवं अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने प्रचार-प्रसार समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया के सभी माध्यमों तथा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी जी-20 सम्मेलन आयोजन को लेकर वृहद्धस्तर पर जनजागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कहा कि आउटडोर मीडिया के सभी माध्यमों पर भी प्रचार-प्रसार कराएंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, लाईव स्क्रीन्स/कियोस्क आदि लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य में होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों भांति इस कार्यक्रम का भी वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं कवरेज करने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्यक्रम को आमजन से जोडे जाने हेतु प्रयास किया जाए तथा इसमें सभी का सहयोग लेते हुए आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करायी जाए ताकि राज्य सरकार एवं विभागों द्वारा जारी होने वाले विभिन्न पत्रों, वेबसाईट विभिन्न प्रकार के बिलों एवं यथासम्भव अन्य प्रपत्रों पर जी-20 का लोगो लगाए जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल/कालेजों/गोष्ठियों आदि में प्रचार-प्रसार किया जाए तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जी-20 सम्मेलन का प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जी-20 से संबंधित सम्मेलन के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को जी-20 का सहयोगी बनाया जा सके। बैठक में निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, जन सम्पर्क अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 प्ररेणा ध्यानी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581