उत्तराखंड समाचार

नशे के विरूद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत दिलाई शपथ

उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से अन्य शैक्षिक संस्थान व ग्राम सभा आदि मे प्रचलित रहेगा।

जानकारी देकर नशे के विरूद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम मे शपथ दिलाकर तथा गौरा शक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन एवं तत्वाधान मे मादक पदार्थों के सेवन/तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन हेतू नशा मुक्त दून जागरूकता अभियान मे निर्गत दिशा-निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून 10 मार्च। “नशा मुक्त दून अभियान” के अन्तर्गत डोईवाला पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभाव की देहरादून के मार्गदर्शन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा अभियान को सफल, सार्थक बनाये जाने के क्रम मे आज सरस्वती विधा मन्दिर इन्टर कॉलेज कोटि भानियावाला डोईवाला मे कक्षा 12 के छात्रो की विदाई समारोह मे स्कूल प्रबन्धन समिति द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया गया। उक्त समारोह मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा प्रतिभाग कर सरस्वती विधा मन्दिर इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य/विधालय प्रबन्धन समिति व आध्यापकगणो के सहयोग से कार्यक्रम मे उपस्थित विधार्थियो, अध्यापकगण व अभिवाको को उक्त कार्यक्रम के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी/व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस को नशे के विरुद्ध जागरूक करने हेतू पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा नशा मुक्त के सम्बन्ध मे निर्गत शपथ उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को ग्रहण करायी गयी। प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित विधार्थियो/अध्यापकगण व अभिवाकगणो को प्रोत्साहित करते हुए नशे के दुष्प्रभाव व नशे की रोकथाम तथा नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु बताया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम मे मौजूद महिलाओ/बालिकाओ को गौरा शक्ति की जानकारी देकर उत्तराखंड पुलिस एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कर डाउनलोड कराकर संचालन की भी जानकारी देकर महिलाओ को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से अन्य शैक्षिक संस्थान व ग्राम सभा आदि मे प्रचलित रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581