उत्तराखंड समाचार

मदन कौशिक ने किया नामांकन दाखिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मदन कौशिक ने अपना नामांकन दाखिल किया

हरिद्वार। आज हरिद्वार विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मदन कौशिक ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार की जनता का आशीर्वाद मुझे निरंतर मिलता रहा है एवं विश्वास है कि हर बार की तरह ही देवभूमि हरिद्वार की जनता मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी और भारी मतों से विजयी बनाएगी। मदन कौशिक ने आज हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन के लिए जाने से पूर्व दक्षेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ और हर की पौड़ी में माँ गंगा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button