उत्तराखंड समाचार

विधायक चुफाल को मिली जान से मारने की धमकी

विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अनिल कापड़ी की ओर से एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी गई है।

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल को एसएमएस के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि ‘वह उन्हें गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतनी अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा और मृत्यु हो जाएगी, तब जाकर कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बन पाएगा’। धमकी देने वाले का नाम अनिल कापड़ी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी आरोपी युवक ने चुफाल को धमकी दी थी और बाद में माफी मांग ली थी। इस संबंध में विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अनिल कापड़ी की ओर से एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी गई है।
चुफाल ने कहा कि अनिल आपराधिक प्रवृत्ति का है। उन्हें इस तरह की धमकी पहले से दी जाती रही है। पूर्व में रिपोर्ट करने के बाद उसने तहसीलदार से लिखित रूप से माफी मांगी थी। 21 जनवरी को उसने फिर धमकी दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581