उत्तराखंड समाचार

कनक चौक पर बनने जा रहे सीडीएस रावत के स्मारक को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को विभाग के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर विकास कार्य करने के निर्देश जिससे जनता को कोई असुविधा न हो. मंत्री जोशी ने कहा भवन निर्माण में नक्शे पास करने में आ रही समस्याओं को भी शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार की कार्य प्रणाली विकसित की जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को विभाग के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कनक चौक पर शहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर बनने जा रहे स्मारक की भी जानकारी ली और अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, एई अभिषेक भारद्वाज, एई प्रशांत सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581