उत्तराखंड समाचार

प्रीति नेगी ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल ने कहा कि माउंट एवरेस्ट में फतह करने के लिए उनकी हरसंभव मदद की जायेगी।

देहरादून 26 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को रूद्रप्रयाग जिले की प्रीति नेगी ने मुलाकात की। प्रीति नेगी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर साइकिल से यात्रा पूरी की है। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ-साथ पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। प्रीति ने महज तीन दिन में साइकिल से किलिमंजारो पर चढ़ाई की। वह इससे पूर्व भी एक कीर्तिमान बना चुकी है। अक्टूबर माह में प्रीति ने केवल चार दिन में हरिद्वार से केदारनाथ तक की साइकिल यात्रा पूरी की थी। प्रीति ने बताया अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई करने का है। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वह देवभूमि की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रीति के जोश, जज्बे, बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत पर हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने जो कीर्तिमान बनाया है, वह बेटियों के साथ-साथ युवाओं के लिए उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि माउंट एवरेस्ट में फतह करने के लिए उनकी हरसंभव मदद की जायेगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी प्रीति की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ मेजर जनरल (रि.) एम.एल. असवाल, ब्रिगे (रि.) मुकुल भण्डारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581