उत्तराखंड समाचारराजनीति

राहुल गांधी के जयराम आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत

ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी और धीरेंद्र प्रताप ने राहुल गांधी की यात्रा को देश में परिवर्तन की आंधी बताया

देहरादून 24 दिसंबर। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के दिल्ली आगमन पर जयराम आश्रम में आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राहुल गांधी और श्रीमति प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रमोद तिवारी का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी करीब 3 घंटा आश्रम में रहे। इस मौके पर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को रुद्राक्ष की माला भेंट की और प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने आश्रम में ही भोजन किया और कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद वे लाल किले के लिए रवाना हो गए। ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी और धीरेंद्र प्रताप ने राहुल गांधी की यात्रा को देश में परिवर्तन की आंधी बताया और कहा कि 2024 के चुनाव में इसके दीर्घकालिक परिणाम सामने आएंगे यद्यपि उन्होंने स्पष्ट किया राहुल गांधी सत्ता के लिए नहीं सिद्धांतों और देश की एकता और अखंडता के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर हजारों लोग आश्रम में पहुंचे। परम स्वरूप ब्रह्मचारी अखिल भारतीय साधु समाज के भी कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button