उत्तराखंड समाचार

प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात

अमृत काल में देश को शिखर पर ले जाने में सहयोगी बनेंगे प्रशिक्षु अधिकारी : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। प्रशिक्षु अधिकारियों का दल स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों के अवलोकन हेतु उत्तराखण्ड के भ्रमण पर आया है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी का है। सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रभाव के इस दौर में टैक्नालाजी के बेहतर उपयोग के लिये कुशल मैन पावर की जरूरत रहेगी। उन्होंने कहा कि टेलीकम्यूनिकेशन के प्रशिक्षु अधिकारी अमृत काल में देश को शिखर पर ले जाने में सहयोगी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का फोकस भी सूचना प्रौद्योगिकी के विकास पर है। मिशन कर्मयोगी का मंत्र भी प्रधानमंत्री जी ने दिया है। अब सेवा का अर्थ है सेवा करना। हम किसी भी सेवा में हों हमें मिशन मोड़ में रहकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों एवं अनुभवों का भी चार्ट तैयार करें उनके लिये यह अवसर अपने कार्य दायित्वों के प्रति आत्म मंथन का भी है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा स्मार्ट सिटी शहरों की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जा रहा है। देहरादून स्मार्ट सिटी के कमाण्ड कंट्रोल रूम स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट रोड़ आदि परियोजनाओं का उनके द्वारा अवलोकन कर व्यवस्थाओं से परिचित हुए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनके द्वारा स्मार्ट सिटी सहारनपुर एवं चण्डीगढ़ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया है। नेशनल टेलीकॉम इंस्टीट्यूट गाजियाबाद के निदेशक श्री सुभाष केशरवानी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन श्री दीपक गैरोला, प्रशिक्षु श्री तपन प्रकाश झा, श्री पार्थ बन्ना, श्री राहुल नरेडी, श्री शुभम, श्री मनोज कुमार, श्री सौरभ कुमार सिंह, श्री राघव पुरवार, सुश्री लक्ष्येश्वरी कुमारी जायसवाल, श्री नितिन पंचाल, श्री लोकेश कुमार वी०, श्री राजेश, श्री सौरभ कश्यप, श्री मणिशंकर मीणा, श्री अनिश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581