उत्तराखंड समाचार

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मुलाकात की

त्रिवेणी घाट और इंद्रमणि बडोनी चौक पर एलईडी लगाई गई है, जिसमें प्रतिदिन सायं भजन चलाये जा रहे हैं।

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संबंध में नगर निगम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही नगर निगम की छवि सुधारने के लिए भी कहा।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल को नगर आयुक्त ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए नगर की ओर से सौंदर्यीकरण को लेकर मुख्य चौराहे पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। बताया कि त्रिवेणी घाट और इंद्रमणि बडोनी चौक पर एलईडी लगाई गई है, जिसमें प्रतिदिन सायं भजन चलाये जा रहे हैं। इस पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर के चौराहे, पार्क, सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई की जाए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे स्थानीय नागरिकों सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। कहा कि नगर में पथ प्रकाश के बंद होने से अंधेरे में आवागमन करने पर दिक्कतें पैदा होती हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि निगम बंद पथ प्रकाश को ठीक करें। साथ ही निगम अपनी छवि सुधारे। कहा कि आस्थापथ से जनता की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कहा कि इसका स्वरूप बना रहे, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता सन्देश दें।इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581