उत्तराखंड समाचार

जन विपिन रावत को गली का गुंडा कहने वाले बन रहे सैनिकों के हितैषी : चौहान

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सैनिकों के मामले मे कांग्रेस को सफाई देने की जरूरत नही है।

देहरादून 8 दिसंबर। भाजपा ने कांग्रेस के सैन्य प्रेम को आडंबर कहते हुए कहा कि उसके द्वारा सैनिकों के विरोध को जनता भूली नही है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सैनिकों के मामले मे कांग्रेस को सफाई देने की जरूरत नही है। उसके चरित्र से देश वाक़िफ़ है। भाजपा के सैन्य हित को लेकर किये गए प्रयासों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिवंगत सीडीएस विपिन रावत को गली का गुंडा कहने कहने वाले आज उपदेशक बने हुए है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक मे सेना से सुबूत माँगने वाले भी कांग्रेसी ही थे। जहाँ तक भाजपा का सवाल है तो भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। आज सैनिकों के हित मे देश भी मे कई योजनाएं संचालित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581