उत्तराखंड समाचार

9 दिसम्बर को आयोजित होगा दून विश्वविद्यालय तृतीय दीक्षान्त समारोह

महिला शक्ति की समाज में उभरती आत्मनिर्भरता का परिचायक है

देहरादून। दून विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षान्त समारोह 09 दिसम्बर को आयोजित होगा। जिसमें विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनजेमेंट, स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, स्कूल ऑफ इन्वॉयरमेंट एण्ड नेचुरल रिसोर्सेज, स्कूल ऑफ सोशियल सांइस, स्कूल ऑफ फिजिकल सांइस, स्कूल ऑफ डिजाइन, स्कूल ऑफ मीडिया एण्ड कम्यूनिकेशन स्टडीज तथा डॉ0 नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएच0डी0 के वर्श 2021 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जायेंगी। इस दीक्षान्त समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी।
दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 सुरेखा डंगवाल ने बताया कि वर्श 2021 की स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रथम प्रयास में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता 36 विद्यार्थियों को राश्ट्रपति द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर के कुल 653 व पीएच0डी0 के 16 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जायेंगी।कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का दीक्षान्त ‘उभरती नारी शक्ति‘ विशय पर केन्द्रित है। यह महिला शक्ति की समाज में उभरती आत्मनिर्भरता का परिचायक है। कुलपति ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में राश्ट्रपति के सम्बोधन से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी। विशेश तौर पर उत्तराखण्ड के सुदूर ग्रामीण अंचल की बेटियों को प्रेरणा एवं आत्मबल प्राप्त होगा जो विशम परिस्थितियों का सामना कर देश और दुनिया में अपनी विशिश्ट पहचान बना रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581