उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल की उपस्थिति में सौंपे गये राजभवन को 275 बोनसाई पौधे

राज्यपाल ने कहा कि इस गार्डन को विस्तार देते हुए भव्य एवं विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

देहरादून 20 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की उपस्थिति में श्रीमती सुषमा खिंडारिया द्वारा अपने पति स्व. मेजर अशोक कुमार के जन्मदिन के अवसर पर राजभवन को 275 बोनसाई पौधे सौंपे गये। स्व. मेजर अशोक कुमार द्वारा अपने घर पर बोनसाई गार्डन तैयार किया गया था। बोनसाई गार्डन के 275 बोनसाई पौधे उनकी धर्मपत्नी द्वारा आज राजभवन को भेंट किये गये। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रीमती सुषमा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बोनसाई पौधों की समुचित देखभाल की जाएगी। उन्होंने वर्ष 2005 में बोनसाई गार्डन के निर्माण के दौरान स्व. मेजर अशोक के सहयोग को याद करते हुए कहा कि यह बड़ा सौभाग्य है कि आज उनके ही जन्मदिन के अवसर पर एक बार दोबारा इस गार्डन के विस्तारीकरण के लिए उनका सहयोग मिल रहा है। राज्यपाल ने कहा कि इस गार्डन को विस्तार देते हुए भव्य एवं विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गार्डन में लाइट एंड साउंड, वाटर शो का प्रस्ताव बनाया गया है जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा ने अपने पति स्व. मेजर अशोक को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मेजर अशोक का बोनसाई से बेहद लगाव रहा है और उनके ही विशेष प्रयासों से आज भी सभी बोनसाई संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यह प्रयास रहा है कि मैं अपने दिवंगत पति की विरासत को आने वाले पाढ़ियों के देखने और उनके सीखने के लिए रख सकूं। उन्होंने बोनसाई पौधों को स्वीकार करने पर राज्यपाल का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि राजभवन के इस बोनसाई गार्डन में 50 वर्ष से अधिक आयु तक के बोनसाई पेड़-पौधों को संरक्षित किया गया हैं। इनकी देखभाल वैज्ञानिक विधि की जाती है। सभी पौधों पर उनके वैज्ञानिक नाम लिखे गए हैं। राजभवन के बोनसाई गार्डन में अब 500 से अधिक बोनसाई पौधे हो गए हैं। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव उद्यान डॉ. बी.बी.आर.सी पुरुषोत्तम, सचिव श्री राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, अपर सचिव श्रीमती स्वाती एस. भदौरिया, निदेशक कृषि डॉ. एच.एच बावेजा, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581