धर्म

साल 2022 में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रहों के सेनापति, मंगल देव की कृपा से सुख- समृद्धि में होगी वृद्धि

मंगल देव को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। साल 2022 यानी नए साल की शुरुआत में एक ही दिन शेष रह गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार नए साल 2022 में कुछ राशियों पर ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल….

मेष राशि

  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय वाहन न चलाएं। अगर जरूरी हो तो विशेष सावधानी बरतें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • धन- लाभ हो सकता है। 
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।

मकर संक्रांति से पहले ही चमक जाएगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, होगा महालाभ

वृष राशि

  • पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।

मिथुन राशि

  • कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। 
  • भाग्य का साथ मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

मेष से लेकर मीन राशि तक के जीवन में आज से शुरू होंगे बड़े बदलाव, शुक्र के गोचर से होगी हलचल

कर्क राशि

  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • क्रोध न करें। गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं।
  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि

  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • सेहत का विशेष ध्यान रखें।
  • दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

आज से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र देव की बरसेगी कृपा, नए साल में होगा घर में मां लक्ष्मी का आगमन

तुला राशि

  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
  • निवेश करने के लिए समय शुभ है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • धन- खर्च बढ़ सकता है।
  • प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • विवाह के योग बन रहे हैं।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • मान- सम्मान मिलेगा।
  • कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि

  • आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 
  • प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

नए साल में इन राशियों पर कृपा करेंगे देवगुरु बृहस्पति, गुरु कृपा से 2022 रहेगा खुशियों से भरा

मकर राशि

  • इस समय लेन-देन न करें।
  • निवेश के लिए समय शुभ नहीं है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • इस समय किसी पर भी भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

कुंभ राशि

  • व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • धन- लाभ होगा।
  • परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।

5, 14 या 23 बर्थडेट वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, पढ़ें मूलांक 5 की वार्षिक अंकराशि

मीन राशि

  • कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
  • इस समय धैर्य से काम लें।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button