उत्तराखंड समाचारक्राइम

स्कूटी सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने 01 स्कूटी के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 05 नवंबर को अजय कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी ऋषिविहार सीमाद्वार बसंत विहार देहरादून ने अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी जिसके आधार पर कोतवाली नगर पुलिस में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या 521/2022 धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। अभियोग के सफल अनावरण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के द्वारा उचित दिशा निर्देश देते हुए अज्ञात वाहन चोर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। जिसके क्रम में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मद्रासी कॉलोनी के पास त्यागी रोड की और जाने वाले मार्ग पर से अभियुक्त नितिन मित्तल पुत्र बृजराज मित्तल निवासी शांति विहार रोड रायपुर देहरादून उम्र 33 वर्ष को चोरी की गई 01 स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त द्वारा बताया की वह जिस वाहन में चाबी लगी होती थी को चोरी कर ले जाता था। कोतवाली नगर पुलिस का कहना हैं की अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रहीं हैं। शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक प्रवीण सैनी प्रभारी चौकी लखीबाग, उप निरीक्षक पंकज कुमार, पुलिस कांस्टेबल मनोज बिस्ट, पुलिस कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581