उत्तराखंड समाचार

कार्मिकों की हीलाहवाली अब हरगिज बर्दाश्त नहीं होगी : विधानसभा अध्यक्ष

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाए सख्त तेवर

देहरादून 7 अक्टूबर। उत्तराखंड की विधानसभा को देश में आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित किए जाने के लिए सभी कार्मिकों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने की आवश्यकता है। सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझें एवं ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें, यह सब बातें आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा के अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्य प्रणाली को दुरुस्त करना है तो सभी को मिलकर काम करना होगा। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कार्मिकों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए अनुभाग अधिकारी एवं उससे ऊपर के अधिकारियों की बैठक विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ली। बता दें कि ऐसा बहुत कम ही हुआ होगा कि किसी विधानसभा अध्यक्ष ने अपने प्रत्येक अधिकारी से उसके कार्य की रिपोर्ट मांगी। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के संग उनके कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर सभी अनुभागों के अनुभाग अधिकारी, अनु सचिव, उपसचिव सहित समितियों में सभापतियो के साथ कार्य कर रहे निजी सचिव मौजूद रहे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अनुभाग अधिकारियों से उनके अनुभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। वहीं निजी सचिवों से समितियों की बैठकों के बारे में विस्तृत रूप में पूछा। उन्होंने कहा कि समितियों की बैठक निरंतर होती रहे इसके लिए सभापतियों को पत्र लिख कर अवगत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही सभी समितियों के सभापतियों के साथ एक सामूहिक बैठक करेंगी| विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बना कर कार्य करने की हिदायत दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर उत्तराखंड के लिए समाज सेवा करना चाहती है विधानसभा में व्यवस्थाएं कैसे दुरुस्त हो उस ओर वह तेजी से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विधानसभा में ई ऑफिस, ई विधान सभा, ई लाइब्रेरी स्थापित की जायेगी। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से बातचीत की। इस अवसर पर प्रभारी सचिव हेम पंत, उप सचिव नरेन्द्र रावत, अनु सचिव मनोज कुमार, अनु सचिव हरीश चौहान, अनु सचिव नीरज गौड़, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव राजेन्द्र चौधरी, भुवन मिश्रा, दिनेश राणा, अनुभाग अधिकारी विशाल शर्मा, हीरा सिंह, शशि, आरती, ऊषा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581