बिज़नस

LIC का धांसू प्लान! सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है 1 करोड़ का फायदा, जानिए कैसे उठाएं लाभ? 

LIC Policy- शानदार रिटर्न के मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी बेहतर मानी जाती है, इसलिए लोग इसमें अपना पैसा लगाते हैं। आज हम आपको एक LIC की स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें पैसे लगा कर आप काम समय में करोड़पति बन (how to become a crorepati?) सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में केवल एक रुपये भी निवेश (Investment) करते हैं, तो भी आपको बहुत अधिक लाभ होगा। साथ ही इसमें आपकी रकम बिल्कुल सुरक्षित रहेगी।

जानिए क्या है ये स्कीम?
हम बात कर रहे हैं एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना (LIC jeevan shiromani) के बारे में..  19 दिसंबर, 2017 को एलआईसी जीवन शिरोमणि योजना की घोषणा की गई थी। इस स्कीम के तहत आपको चार साल में 1 करोड़ रुपए महज मिल जाएंगे। बता दें कि यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। इस योजना में गंभीर बीमारियों से सुरक्षा भी शामिल हैं। एलआईसी जीवन शिरोमणि योजना पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीहोल्डर के मृत्यु के बाद उसकी फैमिली को वित्तीय सहायता मुहैया कराता है। इस योजना के लिए पॉलिसी होल्डर्स को सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम जमा करने की सुविधा दी गई है।  इस पॉलिसी को खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। 

जानिए पॉलिसी की खासियत
एलआईसी की इस स्‍कीम में निवेश पर टैक्‍स में छूट मिलता है। इस पालिसी की खासियत ये होती है कि पॉलिसी टर्म के दौरान कस्टमर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन का फायदा उठा सकते है। लेकिन ये लोन एलआईसी के नियमों और शर्तों पर ही दिया जाएगा। पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर मिल जाएगा।

जानिए स्कीम के बारे में-
1. न्यूनतम सम एश्योर्ड- 1 करोड़ रुपए
2. अधिकतम सम एश्योर्डः कोई सीमा नहीं (बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख के मल्टीपल में होगा.)
3. पॉलिसी टर्मः 14, 16, 18 और 20 साल
4. कब तक जमा करना होगा प्रीमियमः 4 साल
5. एंट्री के लिए न्यूनतम उम्रः 18 साल
6. एंट्री के लिए अधिकतम उम्रः 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल; 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल; 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल; 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल.

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464